पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मारपीट के अलग-अलग मामले दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोतवाली थाना पुलिस में दो अलग-अलग मारपीट व रुपए छीनने के मामले दर्ज हुए है। पुलिस के अनुसार कसाईपाड़ा निवासी सानू पुत्र साबुददीन ने कोतवाली थाना में मामला दर्ज कराया है कि वह घर के बाहर खड़ा था। तभी कल्लू, गंगाधर उर्फ रहीस, शफी, रशीद, अद्दू आदि ने शराब पीने के लिए रुपए मांगे और मना करने पर एक मोबाइल तथा पांच हजार रुपए छीनकर ले गए। विरोध किया तो उसके हाथ पर तलवार से बार कर घायल कर दिया। बाद में परिजनों ने उसे सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया।

वही दूसरा पक्ष के दशहरा मैदान निवासी मोहम्मद शाहिद पुत्र रफीक ने कोतवाली थाना में मामला दर्ज कराया है कि वह उसके भाई रहीस का मोबाइल 10 मार्च को शाहिद पुत्र गौरा निवासी कसाई मोहल्ला जेब से निकाल कर ले गया। जब मोबाइल लेने गया तो उसने 200 रुपए मांगे। उसने बताया कि उस समय उसे 100 रुपए दे दिए लेकिन बुधवार को व्यापार मंडल के सामने आलू, प्याज के ठेले पर एक राय होकर आरोपी सरिया व लाठी लेकर आए और ठेले का सामान फैंक दिया। साथ ही मारपीट कर गल्ले से 6-7 हजार रुपए निकाल कर ले गए। पुलिस ने दोनों तरफ से मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

खबरें और भी हैं...