पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gangapur News Rajasthan News Sheetlashtami Fair On 16th Preparations Are Loud

शीतलाष्टमी का मेला 16 को, तैयारी जोर-शोर से

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गंगापुर सिटी| अलीगंज रोड स्थित शीतला माता मंदिर समिति की ओर से शीतलाष्टमी का मेला 16 मार्च को लगेगा। मंदिर समिति के अध्यक्ष हरगोविंद कटारिया ने बताया कि मेले की तैयारियां जोरों पर चल रही है। उन्होंने बताया कि मेले में श्रद्धालुओं के लिए पानी, बिजली व सफाई व्यवस्था की माकूल की जाएगी। 16 मार्च को सुबह 8 बजे शीतला माता के ध्वज को कोली समाज द्वारा जुलूस के साथ मंदिर लाया जाएगा। इसके बाद पूजन होगा तथा शीतला माता को चुनरी पहनाने की रस्म स्थानीय जन प्रतिनिधि एवं प्रशासन द्वारा की जाएगी।

संयोजक कटारिया ने बताया कि मेले की माकूल व्यवस्था शीतला माता सेना के द्वारा की जाएगी। साथ ही असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने दूसरी मंजिल पर मंदिर निर्माण के लिए अधिक से अधिक दान देकर मंदिर निर्माण में सहयोग करने के लिए कहा है।
खबरें और भी हैं...