- Hindi News
- National
- Gangapur News Rajasthan News Sing Patriotic Songs On The Anniversary Of Dandi Yatra
दांडी यात्रा की वर्षगांठ पर देश भक्ति गीत गाए
गंगापुर सिटी| राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष की शृंखला में 12 मार्च को दांडी यात्रा वर्षगांठ पर इन दिनों सात दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में राबामा विद्यालय में गांधी भजन व देश भक्ति गीत प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। भजन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रघुपति राघव राजाराम भजन पर प्रिया सैनी, सोनिया सैनी, वंदना, मुस्कान बानो को दिया गया। द्वितीय स्थान पर नीतू सैनी रही। देशभक्ति गीत शहीदों के बलिदान पर गीत सुनाकर पूजा सैनी और कोमल सैनी प्रथम व नूतन सैनी द्वितीय स्थान पर रही। सहसंयोजक राजकुमार ने आजादी के आंदोलन के बारे में बताया। सन्तोष सोनी ने हर देश काल परिस्थिति में सत्य मार्ग पर डटे रहने के साथ सकारात्मक ऊर्जा से देश और समाज की भलाई के लिए तैयार रहने को कहा।