स्मैक पीते दो को पकड़ा
गंगापुर सिटी | कोतवाली थाना पुलिस ने रेलवे चर्च मैदान के पास शुक्रवार को स्मैक पीते दो युवकों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह गुर्जर ने बताया कि गंगापुर सिटी निवासी सूरज नारायण व इंद्रजीत दोनों स्मैक पी रहे थे। पुलिस को देखकर वे भागने लगे, लेकिन पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया। जहां दोनों को जमानत पर छोड़ दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि शहर में स्मैक बेचने व पीने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।