पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gangapur News Rajasthan News Thanks To Mla Ramkesh And Danish For Increasing The Honorarium Of Madrasa Paratychers

मदरसा पैराटीचर्स के मानदेय में वृद्धि पर विधायक रामकेश व दानिश का आभार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गंगापुर सिटी| राजस्थान अधिकारी कर्मचारी माइनॉरिटी एसोसिएशन (राकमा) ने राज्य सरकार द्वारा मदरसा पैराटीचर्स के मानदेय में वृद्धि के लिए गंगापुर विधायक रामकेश मीना तथा सवाई माधोपुर विधायक दानिश अबरार के प्रयासों के लिए धन्यवाद पत्र भेजकर आभार व्यक्त किया है। राकमा के ब्लॉक अध्यक्ष उमेर अहमद ने कहा कि इस वृद्धि से न्यूनतम मजदूरी से भी कम मानदेय पर कार्य कर रहे मदरसा पैराटीचर्स को लाभ मिलेगा और मानदेय में 15 प्रतिशत वृद्धि होगी।

खंडेलवाल वैश्य समाज समिति के चुनाव में नामांकन आज, 16 को होगी नाम वापसी

गंगापुर सिटी| खंडेलवाल वैश्य समाज समिति के आगामी सत्र के लिए होने वाले चुनाव के तहत शनिवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई। चुनाव अधिकारी दिनेश डास एडवोकेट ने बताया कि शनिवार को चुनाव लड़ने के इच्छुक सदस्यों को नामांकन पत्र जारी किए गए। रविवार को भी नामांकन पत्र दिए जाएंगे। नामांकन की अंतिम तिथि 15 मार्च और नाम वापसी के लिए 16 मार्च की तिथि निर्धारित की गई है।

लिवाली में 400 ग्रामीणों को पिलाया काढ़ा

बामनवास| लिवाली के आयुर्वेदिक चिकित्सालय में शनिवार को महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस से बचाव के लिए लगभग 400 ग्रामवासियों को काढ़ा पिलाया गया। चिकित्सा अधिकारी शंकरलाल मीणा ने बताया कि उन्होंने ग्रामीणों के सहयोग से कोरोना वायरस नाशक आयुर्वेद पद्धति से जिसमें वासा, गिलोय, कंटकारी, कटेली, तुलसी के पत्ते, दाख, कालीमिर्च, सोंठ, पीपली, क्वाथ, गुड आदि के योग से कोरोना वायरस प्रतिरोधक काढ़ा तैयार कर ग्रामीणों एवं स्कूली छात्रों को पिलाया। उन्होंने कहा कि इस बीमारी का बचाव ही उपचार है। प्रधानाचार्य मनोज मीणा, बालिका विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजकुमार मीणा, सोसायटी अध्यक्ष सुरेश, भरतलाल, हेमू दास, सुनील, मोहन शर्मा निरंजन पुरी आदि ने अपना सहयोग प्रदान किया।

खबरें और भी हैं...