- Hindi News
- National
- Gangapur News Rajasthan News The Struggle Of Workers Will Continue Against Privatization And New Pension
निजीकरण व न्यू पेंशन के विरोध में मजदूरों का संघर्ष जारी रहेगा
वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ मंडल सचिव अब्दुल खालिक शनिवार को गंगापुर पहुंचे और उन्होंने रेलकर्मियों को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि भारतीय रेल के 165 वर्ष के गौरवमयी इतिहास को सरकार चंद पूंजीपतियों के हाथ में बेच कर खत्म कर देना चाहती है, जिन जिन देशों ने इस निजी करण की व्यवस्था को रेलवे में जन्म दिया वहां रेलवे बर्बाद हुई और सरकार को फिर से रेलवे का राष्ट्रीयकरण करना पड़ा।
उन्होंने कहा कि भारतीय रेल के युवाओं के लिए न्यू पेंशन स्कीम अभिशाप बन चुकी है। मजदूर संघ लड़ाई लड़कर यह अधिकार दिलाएगा। मजदूर संघ पुरानी पेंशन स्कीम लागू कराकर ही दम लेगी लारजेस स्कीम में कुछ लड़ाई हमने जीत ली है और कुछ के लिए संघर्ष जारी है। गंगापुर सिटी में रेल संस्थानों के लिए 18 मार्च को मतदान होगा, उन्होंने मजदूर संघ को पैनल को विजयी बनाने को कहा।
इस मौके पर एसपी शर्मा, उप मंडल सचिव डीके शर्मा,मजदूर संघ वरिष्ठ नेता जेडी सिंह गुर्जर, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य पीसी मीणा, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजू लाल गुर्जर, शाखा अध्यक्ष मुंशी राम मीणा, आरडी मीणा, समय सिंह मीणा, शाखा सचिव आमीन गद्दी, कार्यकारी अध्यक्ष बीएस चौहान, मूलचंद मावई, रामचरण गुर्जर, कोषाध्यक्ष भंवर सिंह कठेरिया, विजेंद्र सिंह मीणा सहित मजदूर संघ के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
गंगापुर सिटी। रेलवे स्टेशन पर मंडल सचिव का स्वागत करते वेसेरे मजदूर संघ के कार्यकर्ता।