- Hindi News
- National
- Gangapur News Rajasthan News There Will Be A Struggle Across Railway Workers To Get Guaranteed Pension
रेल कर्मचारियों को गारंटेड पेंशन मिले इसके लिए होगा आर-पार का संघर्ष
न्यू पेंशन स्कीम का दंश झेल रहे नए रेल कर्मचारियों के लिए गारंटेड पेंशन योजना मिले इसके लिए वेस्ट सेंट्रल रेलवे एंप्लाईज यूनियन आरपार का संघर्ष करेगी।
यह बात गुरुवार को यूनियन कार्यालय में यूनियन के महामंत्री मुकेश गालव ने कही। उन्होंने कहा कि आज रेल कर्मचारियों के सामने बहुत सारी चुनौतियां हैं। केंद्र सरकार रेलवे स्टेशन रेलगाड़ियों, उत्पादन इकाइयों को बेचने में लगी है। हमारे कर्मचारियों द्वारा किए जाने वाले कार्यों का निजीकरण किया जा रहा है। दूसरी ओर न्यू पेंशन स्कीम के कारण हमारे नौजवान रेल कर्मचारियों का भविष्य चौपट हो रहा है। गालव ने कहा रेल कर्मचारियों के समक्ष अभी चुनौतियां भरा समय है। हमें एकजुट होकर संघर्ष करना है। उन्होंने सीनियर एवं जूनियर रेलवे संस्थान की कार्यकारिणी के होने वाले चुनावों के मद्देनजर स्थानीय शाखाओं के पदाधिकारियों एवं प्रत्याशियों के साथ मीटिंग की।
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन, मंडल सह सचिव श्रीप्रकाश शर्मा इंजीनियरिंग शाखा के सचिव सुधींद्र मिल्की, यातायात शाखा के सचिव हरीप्रसाद मीना,कैरीज शाखा अध्यक्ष गजानंद शर्मा, लोको शाखा के सचिव राजेश चाहर आदि ने अपने विचार रखे। इससे पहले अवध एक्सप्रेस पर महामंत्री गालव का स्वागत किया गया। इस अवसर पर यूनियन के पदाधिकारी शरीफ मोहम्मद, इमामुद्दीन, चंद्रशेखर शर्मा, एनोश हरमन, रामनिवास मीणा, वीरेंद्र मीणा, रमेश बाबू, शिवचरण मीना, कुबेर सिंह, रायसिंह, एमके पाठक आदि मौजूद थे।
गंगापुर सिटी| वेस्ट सेंट्रल रेलवेे एंपलाईज यूिनयन नेता मुकेश गालव का स्वागत करते यूनियन पदाधिकारी।