पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gangapur News Rajasthan News Treatment Done By Re Examining The Patients In The Followup Camp

फॉलोअप शिविर में मरीजों की पुन: जांच कर किया उपचार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बामनबडौदा गांव में लगे दस दिवसीय आयुर्वेद अन्तरंग बहिरंग शल्य चिकित्सा शिविर का फॉलोअप शिविर, शिविर प्रभारी कालूराम मीना की देखरेख में हुआ। शिविर में 14 महिलाएं व 52 पुरुषों के सफल ऑपरेशन बिना चीर फाड़ के आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति से किए गए थे। इसके बाद शल्य चिकित्सक डॉ. यादराम गुर्जर ने फॉलोअप शिविर में मरीजों की पुन: जांच कर उपचार किया। शिविर में चिकित्सकों ने मरीजों से खाने-पीने में तली हुई चीजें, तेल, मिर्च मसाले वाली सब्जी, कचोड़ी, पकोड़ी, आलू, बेसन, बैगन, बाजरे की रोटी, गर्म दूध का सेवन नहीं नहीं करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि रोगियों को भोजन में सुपाच्य दूध दलिया, मंगू की दाल, चपाती, छाछ, हरी सब्जी, पपीता आदि का सेवन करना चाहिए। शिविर में मौजूद रोगियों ने राजस्थान सरकार आयुर्वेद विभाग व विधायक रामकेश मीना व सहयोगी संस्था का आभार प्रकट किया।

खबरें और भी हैं...