पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दो बाइक में आमने-सामने भिडं़त, दो घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गंगापुर सिटी | ओसवाल नाका चुंगी के पास मंगलवार को दो बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो जाने से दो युवक गंभीर घायल हो गए। मौके पर पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक किशोरी लाल ने घायलों को अपनी जीप में डाल कर सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सकों ने दोनों घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जयपुर रेफर कर दिया।

पुलिस उपाधीक्षक किशोरी लाल ने बताया कि मंगलवार को नसियां कॉलोनी निवासी बलराम मीना व एक अन्य युवक की बाइकों की आमने सामने की टक्कर हो गई। जिससे दोनों ही घायल हो गए। बाद में दोनों को सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया गया लेकिन दोनों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया।
खबरें और भी हैं...