- Hindi News
- National
- Gangapur News Rajasthan News Two Day Women39s Day And Holi Celebrations At Cp Hospital
सीपी हॉस्पिटल में दो दिवसीय महिला दिवस व होली समारोह
गंगापुर सिटी | सीपी हाॅस्पिटल में हाेली मिलन समाराेह में महिलाएं।
गंगापुर सिटी | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सीपी हॉस्पिटल जयपुर रोड परिसर में दो दिवसीय महिला दिवस व होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। हॉस्पिटल मैनेजर प्रीत कौर ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के प्रति सम्मान प्रशंसा, प्यार को दिखाने और उनके जज्बे को सलाम करने का था। इस कार्यक्रम में 200 से ज्यादा गर्भवती महिलाओं ने भाग लिया जिनके लिए निशुल्क मेहंदी, नेल आर्ट, थ्रेडिंग व हेयर स्टाइल का कार्यक्रम रखा गया। डॉक्टर क्षितिज गुप्ता ने बताया कि रियायती दरों पर सोनोग्राफी, निशुल्क जांचें एवं डां. नमिता गर्ग द्वारा निशुल्क परामर्श रखा गया जिसका 150 से अधिक महिलाओं को लाभ लिया।