पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Talawada News Rajasthan News Two Thatch Burnt In Jaitpur Home Goods Destroyed

जैतपुर में दो छप्परपोश जले, घरेलू सामान खाक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उप तहसील मुख्यालय से 9 किमी दूर जैतपुर गांव में बुधवार दोपहर अचानक दो छप्परपोश घरों में आग लग गई, जिससे घरों में रखा हजारों रुपए का घरेलू सामान जल गया। आगजनी की घटना जैतपुर निवासी शौकत पुत्र कासिम खान और अहसान खान पुत्र वाज खा के यहां हुई। घटना के समय पीडि़त परिवार घर से दूर खेत पर कार्य कर रहा था।

घटना का पता लगते ही ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने ही आग की सूचना पीडि़त परिवार को दी। सूचना पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। परिजन और ग्रामीणों ने अपने स्तर पर मिट्टी और पानी डालकर आग पर काबू पाया। हालांकि जब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया तब तक घरेलू सामान जल गया था। आगजनी में खाने पीने का सामान ,बर्तन, ओढऩे बिछाने के बिस्तर, चारपाई, घर के पीछे रखा ईंधन आदि जलकर राख हो गया।

तलावड़ा | जैतपुर गांव में अाग बुझाते ग्रामीण।
खबरें और भी हैं...