- Hindi News
- National
- Gangapur News Rajasthan News Valmiki Cricket League 2020 Season 3 Debut Tomorrow
वाल्मीकि क्रिकेट लीग 2020 सीजन-3 का आगाज कल
गंगापुर सिटी | वाल्मीकि क्रिकेट लीग 2020 सीजन -3 का आयोजन 13 मार्च को रेलवे चर्च ग्राउंड पर किया जाएगा। 3 मार्च को सुबह 9:30 बजे प्रतियोगिता का उद्घाटन किया जाएगा। इसमें भरतपुर, जयपुर, करौली, हिंडौन व गंगापुर की चार टीमें भाग लेंगी। आयोजन समिति द्वारा प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। वाल्मीकि क्रिकेट लीग के अध्यक्ष सतीश धामोनिया ने बताया कि उद्घाटन कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्धजनों को आमंत्रित किया गया है और सदस्यों को आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी है। समिति सदस्यों व पदाधिकारियों ने उद्घाटन कार्यक्रम में सभी समाज के लोगों से शिरकत करने का आह्वान किया है।