पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gangapur News Rajasthan News Wazirpur Got The Gift Of Agricultural Market

वजीरपुर को मिली कृषि मंडी की सौगात

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वजीरपुर | राजस्थान विधानसभा के सत्र में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा आम बजट के तहत उपखण्ड वजीरपुर में नवीन कृषि उपज मण्डी बनवाने की घोषणा की गई। विधायक रामकेश मीणा ने बताया कि वे वजीरपुर में कृषि उपज मंडी के लिए काफी समय से प्रयासरत थे। वजीरपुर में नवीन कृषि उपज मण्डी खुलने से आसपास के किसानों में खुशी की लहर है। पहले किसानों को गंगापुर सिटी की कृषि उपज मण्डी में आना पड़ता था अब किसानों को अपनी फसल को बेचने के लिए कहीं दूर नहीं जाना पड़ेगा, यह सुविधा अब उनके क्षेत्र में ही उपलब्ध होगी।
खबरें और भी हैं...