पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मजदूरों के अधिकारों के लिए करेंगे संघर्ष

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गंगापुर सिटी| वेस्ट सेंट्रल रेलवे एंप्लाइज यूनियन के मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र मीणा ने रेलवे पावरहाउस में रेलकर्मियों की बैठक ली। उन्होंने रेलवे संस्थानों के चुनाव प्रचार में जुट जाने का आह्वान किया। मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन, मंडल सह सचिव श्री प्रकाश शर्मा, हरीप्रसाद मीना ने अपने विचार व्यक्त किए।

मेडिकल की दुकान के आगे
से बाइक चोरी


गंगापुर सिटी| शहर के स्टेट बैंक के पास स्थित संजय मेडिकल की दुकान के सामने खड़ी
एक मोटरसाइकिल को कोई चुराकर ले गया। इस
संबंध में कोतवाली थाना पुलिस को चोरी होने की रिपोर्ट दी है।

पीडित हर्ष गोयल ने बताया कि उसने मोटर साइकिल अपनी दुकान के पास खड़ी की थी जिसे कोई चोर शुक्रवार शाम को चुराकर ले गया। आस-पास तलाश भी की गई लेकिन मोटर साइकिल नहीं मिली। बाद में हर्ष गोयल ने कोतवाली थाना पुलिस को मोटर साइकिल चोरी होने की रिपोर्ट सौंपी है। गौरतलब है कि शहर में इन दिनों मोटर साइकिल चोरी की वारदातें दिन ब दिन बढ़ रही हैं लेकिन पुलिस इन्हें रोकने में नाकाम साबित हो रही है।

वैश्य महिला महासम्मेलन की बैठक में शिविर पर चर्चा

गंगापुर सिटी| सवाई माधोपुर जिला वैश्य महिला महासम्मेलन की बैठक बद्रीनाथजी मंदिर पर अध्यक्ष कुशला खूंटेटा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

अध्यक्ष कुशला खूंटेटा ने बताया कि वैश्य एकता दिवस 11 से 17 मार्च तक सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इसके अन्तर्गत 17 मार्च को नई अनाज मंडी में डायबिटीज, बीपी, एमबीआई की जांच का कैंप लगाया जाएगा।

कैंप में डायबिटीज की निशुल्क दवाइयां भी दी जाएगी। कैंप में डॉ.क्षितिज, डॉ. मेहता व हेल्थ केअर से संतोष अपनी सेवाएं देंगे। साथ ही सभी को ज्वर नाशक काढ़ा भी पिलाया जाएगा। बैठक में कई सदस्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...