- Hindi News
- National
- Bamanwas News Rajasthan News Wrestlers Show Power In Ranga Panchami In Wrestling Riot
रंग पंचमी पर कुश्ती दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम, दर्शकों का मनाेरंजन
रंग पंचमी के अवसर पर उपखंड मुख्यालय की दोनों ग्राम पंचायतों बामनवास पट्टी कलां और पट्टी खुर्द में शनिवार को कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया, जिसमें दूरदराज से आए पहलवानों ने दांवपेच दिखाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
महिला पहलवान रहे प्रमुख आकर्षक
इस बार हरियाणा, दिल्ली और अलवर से आई महिला पहलवान दंगल का प्रमुख आकर्षण रहीं और उन्होंने शानदार दांवपेच दिखाए। जीतने वाले विजेताओं को ग्राम पंचायतों की ओर से नगद राशि पुरस्कार स्वरूप देकर प्रदान की गई। दंगल को देखने के लिए आसपास के गांव से भी हजारों की तादाद में ग्रामीण दंगल स्थल पर पहुंचे।
सालौदा हथाई पर कन्हैया दंगल आज
गंगापुर सिटी| सालौदा हथाई ठाकुरजी मंदिर पर आम बस्ती जनों की ओर से कन्हैया दंगल का आयोजन रविवार को आयोजित किया जाएगा। पूर्व पार्षद धनसिंह मावई ने बताया कि दंगल में 4 जोठ टोडा ठेकला लालसोट, नागतलाई किशनपुर, गांवड़ी और सालौदा की पार्टियों के कलाकार विभिन्न धार्मिक और पौराणिक कथाओं पर आधारित प्रस्तुति देकर श्रोताओं का मनोरंजन करेंगे।
बामनवास| रंग पंचमी के अवसर पर अायाेजित दंगल में जाेर अजमाइश करते पहलवान।