दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम
उपखंड़ वजीरपुर के गांव खंडीप में पहलवानों का विशाल कुश्ती दंगल गांव के अखाड़ा मैदान में आयोजित किया गया। गांव के धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि कुश्ती दंगल में कुश्ती के साथ साथ गांव वासियों ने नाल उठाने की प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें हरियाणा, पंजाब, यूपी आदि राज्यों से पहलवान आए। दूसरे स्थान के लिए कुश्ती 51 सौ रुपए की लड़ी गयी जिसमें भरत पहलवान आगरा और रमण पहलवान छीर छीरी नगर तहसील के बीच हुई जिसमें रमण पहलवान विजयी रहे। आखरी कुश्ती 11 हजार रुपए की राशि के लिए लड़ी गई जिसमें उमेश पहलवान पानीपत (हरियाणा) और हरेन्द्र पहलवान आगरा के बीच लड़ी गई जिसमें दोनों पहलवान बराबरी पर रहे। वहीं नाल प्रतियोगिता में लाला गुर्जर बाड़ बिंदापुर ने 85 किलो नाल उठाकर प्रथम रहे। खंडीप कुश्ती दंगल कमेटी ने घोषणा की है लगातार तीन बार फाईनल कुश्ती जीतने वाले पहलवान को 11 हजार रुपए नगद के साथ एक किलो चांदी दी जाएगी। इस अवसर आसपास के लोगों की दंगल देखने के लिए भीड़ एकत्रित हो गई।
वजीरपुर| दंगल में कुश्ती के लिए जोर-आजमाइश करते पहलवान।