पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gangapur News Rajasthan News Wrestlers Showed Stamina Bachusinh Dangal Kesari

दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम, बच्चूसिंह दंगल केसरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्राम पंचायत महूकलां में हर वर्ष की तरह इस बार भी धुलेंडी के पर्व पर नाल दंगल का आयोजन हुआ। दंगल में करौली, हिंडौन, धौलपुर, भरतपुर सहित दर्जनों स्थानों से एक से बढ़कर एक काफी संख्या में पहलवानों ने दमखम दिखाया। नाल दंगल में पहली नाल 55 किलो की उठाई गई। इसी प्रकार दंगल में 60 किलो, 70, 80, 88 व 93 किलो की नाल को पहलवानों ने एक हाथ से उठाया। नाल दंगल में 94 किलो की सबसे बड़ी नाल को बच्चूसिंह ने उठाकर दंगल केसरी का खिताब जीता। इसी कड़ी में हरिसिंह ने भी लगातार अलग अलग भार की नाल उठाकर रिकॉर्ड बनाया और दूसरे स्थान पर रहे। दंगल देखने के लिए हजारों की तादाद में दर्शक पहुंचे और दंगल का आनंद लिया।

इसके अलावा हेमराज गुर्जर, विक्की गुर्जर, राजाराम सैनी, मनीष सैनी, धनराज सैनी व गुड्डू सैनी आदि पहलवानों ने भी जोर-आजमाइश की। कार्यक्रम में पूर्व विधायक के अलावा सरपंच लखन सैनी, परसा सैनी, बत्तीलाल सैनी, भरोसी सैनी, बच्चूसिंह, रामलाल, मदन सहित सैकड़ों दर्शक मौजूद थे। अतिथियों ने विजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया।

गंगापुर सिटी | महूकलां में नाल दंगल में नाल उठाता पहलवान।
खबरें और भी हैं...