पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Vajirpur News Rajasthan News Youth Organization Made People Aware By Cleaning

युवा संगठन ने सफाई कर लोगों को किया जागरूक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गंगापुर सिटी | ग्राम जाट बड़ौदा में युवा संगठन सदस्यों ने होली पर्व के उपलक्ष्य में गांव में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की।

संगठन के करीब 100 सदस्यों ने मिलकर गांव की हर गली, मोहल्ला आदि में जाकर कचरा, प्लास्टिक आदि को एकत्रित कर गांव की साफ-सफाई की साथ ही गंदगी कचरे को गांव से बाहर फिंकवाया।

सदस्यों ने ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व को बताते हुए साफ-सफाई रखने के लिए प्रेरित किया। गत दो माह पूर्व बिजली के करंट से हुई दो नवयुवकों की आकस्मिक मौत पर संगठन द्वारा मृतक परिवारजनों को 2500 रुपए की सहायता दी गई।

इससे पहले भी संगठन ने पीडि़त परिवारों के लिए कुल 62 हजार रुपए का सहयोग एकत्रित किया था।
खबरें और भी हैं...