- Hindi News
- National
- Hanumangarh News Rajasthan News 120 Lakh Rupees Stolen From Dental Clinic In Bhadra Case Registered
भादरा में दांतों के क्लिनिक का ताला तोड़ 1.20 लाख रुपए चुराए, मामला दर्ज
भादरा| दुकान का ताला तोड़कर 1.20 लाख रुपए चोरी हो गए। जानकारी अनुसार नवीन कुमार पुत्र रामपाल निवासी वार्ड 18 गौशाला रोड ने पुलिस को सूचना दी कि वह दांतों की क्लिनिक चलाता है। 5 तारीख की शाम अपनी दुकान में रखी मेज की दराज में एक लाख बीस हजार रुपए थे और उसके साथ एक 55 ग्राम की चांदी की पाजेब रखी थी। दुकान शाम को साढ़े 5 बजे बंद कर उसका ताला लगाकर अपने घर चला गया। बरसात होने पर गली में पानी भरा होने के कारण वह अपने क्लिनिक पर नहीं आया। दोपहर करीब 12 बजे उसकी दुकान के पड़ोसियों ने बताया कि तुम्हारी दुकान का ताला तोड़कर शटर खुला पड़ा है। मैंने अपनी दुकान आकर संभाली तो दुकान में रखी मेज की दराज का समान बिखरा पड़ा था। दराज में एक लाख बीस हजार रुपए व एक 55 ग्राम की चांदी की पाजेब नहीं मिली। भादरा पुलिस ने नवीनकुमार की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।