- Hindi News
- National
- Hanumangarh News Rajasthan News 15 Hmh Students Topped In Patriotic Song Competition In Town And Bhajan Street Plays And Sports Competitions Today
देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में टाउन और भजन में 15 एचएमएच के विद्यार्थी अव्वल रहे, नुक्कड़ नाटक व खेल प्रतियोगिताएं आज
दांडी यात्रा वर्षगांठ सप्ताह के दूसरे दिन शुक्रवार को जिले भर में सभी ब्लॉक मुख्यालय पर देशभक्ति गीत और गांधी भजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हनुमानगढ़ ब्लॉक में यह प्रतियोगिताएं टाउन स्थित राउप्रावि में हुई। इस अवसर पर देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में टाउन के राउप्रावि, 15
एचएमएच के विद्यार्थी प्रथम, राउप्रावि नंबर 2 टाउन के विद्यार्थी दूसरे स्थान और राउमावि कोहला के विद्यार्थी तीसरे स्थान पर रहे। गांधी भजन प्रतियोगिता में राउप्रावि एचएमएच प्रथम, राउप्रावि नंबर 3 एचएमएच द्वितीय और राउप्रावि 15 एचएमएच तृतीय स्थान पर रहे।
विदित रहे कि महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती को लेकर वर्ष भर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रंखला में गांधी जी की दांडी यात्रा की वर्षगांठ को लेकर जिले भर में 7 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आज सुबह 11 बजे जंक्शन स्थित राउप्रावि फजलदीनवाला में नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता और खेलकूद प्रतियोगिता होगी।
इस मौके पर एसडीएम कपिल यादव, समिति सहसंयोजक तरुण विजय, पीआरओ सुरेश बिश्नोई, तहसीलदार सत्यनारायण सुथार, पार्षद गुरदीप चहल, पार्षद मनोज सैनी, कुलभूषण जिंदल, विजय सिंह चौहान, एसीबीईओ
रजनीश गोदारा, गुरप्रीत सिंह, सन्नी गुलर, पार्षद भूपेन्द्र नेहरा, मनमोहन सोनी, कोहला स्कूल प्रिंसिपल सुनीता खुंगर, कार्यवाहक
प्रिंसिपल सुरेश कुमार, पंडित गिरीराज शर्मा, गुरप्रीत सिंह, पवन शर्मा, विजय बाघला आदि
मौजूद थे।
राउमावि भादरा में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में हुआ दांडी यात्रा कार्यक्रम
भादरा| महात्मागांधी के 150वें जयंती वर्ष पर दांडी यात्रा कार्यक्रम के तहत राजकीय उमावि भादरा में गांधी भजन, देशभक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजाराम से कार्यक्रम की शुरुआत की। विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए व बापू के तीन बंदरों का रूप धारण कर बुरा न बोलने, बुरा न सुनने व बुरा न देखने का संदेश दिया। मंच संचालन बिशनाराम स्वामी ने किया। मौके पर प्रधानाचार्य सरोजबाला, पूर्व पार्षद भंवर खां कायमखानी, विशाल गोस्वामी, ओमप्रकाश सुड्डा, सुभाष जास्ट, राजकुमार समेत विद्यालय स्टाफ व नागरिक मौजूद थे।
रावतसर| गुरु जंभेश्वर पीजी कॉलेज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष पर आयोजित कार्यक्रमों की शृंखला में शुक्रवार को दांडी यात्रा की वर्षगांठ के अवसर पर ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांधी भजन व देश भक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम स्थान पर स्नेहा द्वितीय स्थान पर भरत व तृतीय स्थान पर पूनम रही। इस अवसर पर संस्था प्रधान ओम सिहाग ने गांधीजी के जीवन आदर्श पर प्रकाश डाला वह सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तहसीलदार कस्तूरी लाल रहे। कार्यक्रम में रावतसर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी वीर सिंह, पीलीबंगा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पूर्ण देव, महात्मा गांधी दर्शन समिति के समन्वयक महेंद्र सांगवाल व श्रवण मेघवाल मौजूद रहे।
नोहर| राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन जारी है। इस क्रम में गांधी चिल्ड्रन एकेडमी में शुक्रवार को भाषण, देशभक्ति गीतों सहित गांधी भजन कार्यक्रम हुआ। बच्चों ने गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों की प्रस्तुति के साथ गांधी भजन प्रस्तुत किए। इस मौके पर महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक श्रवण तंवर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन दर्शन के बारे में बताया। समिति के सदस्य रघुवीर सुथार व रणजीत भाटी ने ब्लॉक स्तर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में बताया। शुरुआत में महात्मा गांधी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए। डॉ. जयदेव इन्दोरिया, सीबीईओ दलीप पारीक, आमीन खां, शरीफ मोहम्मद, ख्यालीराम सैनी, पवन सांखी, भारत तंवर, मजीद खान, सुन्दर सैनी, राधेश्याम जोईया, हारून खां, हरदत्त सैनी आदि मौजूद थे। जीसीए के निदेशक डी.आर. जाखड़ ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जीसीए स्कूल सहित बालविकास उच्च माध्यमिक विद्यालय, गीतांजलि पब्लिक स्कूल, डीएवी स्कूल, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया।
टिब्बी| कस्बे के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में शुक्रवार को दांडी यात्रा वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में देश भक्ति से ओत प्रोत व गांधी भजन हुए। शुभारंभ एसडीएम मीनू वर्मा ने गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया। इस मौके पर गांधी भजन और देश भक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया। वक्ताओं ने गांधी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनकी शिक्षाओं को आत्मसात करने की बात कही। उनके बताए सत्य, अहिंसा के मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए विद्यार्थियों को नियमित रुप से अध्ययन करने व दिनचर्या में बुरा न सुनो, बुरा न देखो व बुरा ना बोलने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर पर नायब तहसीलदार सुभाष शर्मा, सरपंच सन्तोष कुलवंत सुथार, प्रधानाचार्य रोहिताश चुघ, प्रधानाध्यापिका प्रीतपाल कौर आदि मौजूद थे।
नोहर
रावतसर
भादरा
टिब्बी
हनुमानगढ़