नोहर| मां धर्मी देवी सेवा संस्थान व सत्यम डेयरी की ओर से स्थानीय राजकीय चिकित्सालय में कचरा पात्र भेंट किए गए। मां धर्मी देवी सेवा संस्थान ने चिकित्सालय में 11 व सत्यम डेयरी ने 5 कचरा पात्र दिए। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि इससे स्वच्छता संबंधी कार्यों में सुविधा होगी। संस्था के अध्यक्ष ओम लालवानी ने बताया कि संस्था प्रत्येक सामाजिक व धार्मिक कार्यों में अपनी महत्ती भूमिका निभाती है। संस्था का मुख्य उद्देश्य मानव सेवा है। इस मौके पर चिकित्सालय प्रभारी डॉ. सुरेन्द्र शर्मा, डॉ. जे.पी. सुथोड़, डॉ. प्रदीप कड़वासरा, डॉ. गौतम स्वामी, मनोज कुमार सेवकानी, विजय मूलचंदानी, मदन स्वामी, बजरंग लाल स्वामी, दुलीचंद गिदवानी आदि उपस्थित थे।