4 हादसों में 2 की माैत, 4 लोग घायल
क्षेत्र में मंगलवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक से माैत हाे गई। सुबह सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। मृतक की पहचान गांव 24 एफ निवासी मजदूर ओमप्रकाश के रूप में हुई। मृतक के भाई ने थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें के सुपुर्द कर दिया। मृतक के भाई रूपाराम पुत्र चेलाराम नायक निवासी 42 एफ ने बताया कि उसका भाई ओमप्रकाश (43) गांव व 11 ओ में मजदूरी करता था। मंगलवार रात वह बाइक पर अपने गांव आ रहा था।
चक 7ओ नर्सरी से बडिंगा सड़क पर अज्ञात ट्राले ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उसका सिर खेत की बाड़ लगी कंटीली तारों में फंस गया। सिर में गंभीर चोट से उसकी माैत हाे गई। घटनास्थल पर ट्रैक्टर के ट्राले के निशान मिले हैं। मृतक के भाई की रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन के चालक के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है।
हादसाें में बाइक सवार चार लाेग घायल, वृद्धा श्रीगंगानगर रैफर
क्षेत्र में दो अलग अलग हादसाें चार लाेग घायल हो गए। हादसे में एक घायल एक वृद्धा को श्रीगंगानगर रेफर किया है। मंगलवार को दोपहर पालसिंह पुत्र जरनैल सिंह मजबी सिख निवासी 46एफ मौडां अपनी सास रिछपाल काैर प|ी गुरदीस सिंह निवासी 45 एफ काे लेकर बाइक पर धानमण्डी स्थित श्रीखाटू श्याम मंदिर जा रहा था। धानमंडी गेट की अाेर मुड़ते समय सामने श्रीकरणपुर की अाेर से आ रहे बाइक चालक कृष्णलाल पुत्र महेन्द्रसिंह निवासी 10ओ तेजेवाला ने टक्कर मार दी। हादसे में 60 वर्षीय रिछपाल कौर की टांग टूट गई। कृष्णलाल भी घायल हाे गया।
घायल वृद्धा को एक कार चालक ने चालक ने अस्पताल पहुंचाया। इस बीच दाे लाेग बाइक से गिरने से घायल हो गए। जिन्हें 108 ने अस्पताल पहुंचाया। कुलविंद्रसिंह पुत्र सुखदेव सिंह (20) जसविंद्रसिंहपुत्र कश्मीरसिंह (19) वर्ष निवासी 61 एफ श्रीकरणपुर से शाम को गांव जा रहे थे। गांव 49एफ के पास बाइक असंतुलित हाे गई। इससे दाेनाें घायल हाे गए।
ट्रेन की चपेट में आए दंपती के शवों का 2 दिन बाद हुआ पोस्टमार्टम, महिला दो माह से गर्भवती थी, आशंका- आर्थिक तंगी के कारण कर ली खुदकुशी
सूरतगढ़| ट्रेन की चपेट में आने से हुई दंपती की मौत के 2 दिन बाद बुधवार को पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से शवों का पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। गौरतलब है कि सूरतगढ़-बीकानेर रेलवे ट्रैक पर पीपेरन के निकट 9 जुलाई को रेलवे के ट्रैकमैन को अज्ञात युवक-युवती का क्षत-विक्षित हालात में शव मिला था। ट्रैकमैन ने पुलिस को सूचना दी, तो एएसआई नूरमोहम्मद व कांस्टेबल दौलतराम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शिनाख्त के लिए दोनों शवों को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। एएसआई ने बताया कि दंपती की पहचान राकेश (25) पुत्र रमेशचंद्र योगी व प|ी राजवीर कौर (25) निवासी बमुलिया पुलिस थाना अंता (बांरा) के रूप में हुई। मृतका युवती का पीहर 26 पीबीएन में था। दोनों की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व ही हुई थी। पुलिस के अनुसार 8 मार्च रात्रि को अज्ञात ट्रेन के आगे कूदकर दंपती ने खुदकुशी कर ली थी। सुबह करीब साढ़े 7 बजे दोनों के शव ट्रैक पर मिले थे। पुलिस ने ट्रैकमैन नरेंद्र की रिपोर्ट पर मर्ग रिपोर्ट दर्ज की है।
शादी से लाैट रहा था, कार पलटी टेक्नीशियन की माैत
रामसिंहपुर| सूरतगढ़-अनूपगढ़ मार्ग पर रेडबगी फाटक के निकट मंगलवार दोपहर एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हेड कांस्टेबल सहीराम चौहान ने बताया कि राजेंद्र स्वामी (28) पुत्र हरीराम निवासी राईयांवाली (राजियासर) अपने दोस्तों के साथ कार में शादी समारोह में अनूपगढ़ गया था। वापस लौटते समय रेडबगी फाटक के नजदीक कार अनियंत्रित हो सड़क किनारे बनी दीवार तोड़ते हुए झाड़ियों में जाकर पलट गई। सिर में चोट लगने से राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच उसे 108 एंबुलेंस से रामसिंहपुर पीएचसी पहुंचाया। सुविधा न होने पर श्रीविजयनगर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के बड़े भाई श्रवण कुमार की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की है। मृतक राजेंद्र 3 भाइयों में सबसे छोटा था। रावतसर के नजदीक भोजूसर के डिस्कॉम कार्यालय में टेक्नीशियन पद पर नियुक्त था। उसके दो बेटियां है। करीब 15 दिन पहले ही उसने नई कार खरीदी थी।
युवती मौसी के पास रहती थी, तब दोनों के बीच हुआ प्रेम-प्रसंग
पुलिस के अनुसार युवती राजवीर की उम्र 4 साल थी, तभी से वह गांव मेहरवाला (हनुमानगढ़) अपनी मौसी के पास रहती थी। वहीं, युवक राकेश भी इसी गांव में अपनी मौसी के बेटे पास मधुमक्खी पालन का कार्य करता था। इस दौरान कुछ वर्ष पूर्व दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग हो गया। दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। लेकिन युवती के माता-पिता दोनों की शादी से नाराज थे।
इसी बात को लेकर अस्पताल में पोस्टमार्टम की कार्रवाई के दौरान युवती के मौसा व युवती के परिजनों में बोलचाल हो गई थी। लेकिन पुलिस ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत किया।
_photocaption_सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम की कार्रवाई करवाती पुलिस व पास खड़े परिजन।*photocaption*
भास्कर पड़ताल: युवती की तबीयत खराब हुई तो बाइक रखनी पड़ी थी गिरवी
जानकारी के अनुसार युवती के परिजन दोनों की शादी से नाराज चल रहे थे। ऐसे में दोनों गांव छोड़ सूरतगढ़ में वार्ड नंबर 11 में आकर रहने लग गए थे। युवक राकेश अंडे व सब्जी की रेहड़ी लगाने लग गया। वहीं, युवती बचपन से शुगर की मरीज थी। 8 मार्च को युवती की तबीयत खराब होने पर युवती ने मामा सरजीत को बुला लिया। तबीयत ज्यादा खराब होने पर उसे निजी अस्पताल में जांच करवाई। लेकिन आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर थी कि राकेश के पास जांच के पैसे नहीं होने पर अस्पताल में पैसों की एवज में अपनी बाइक रखनी पड़ी। युवक ने कहा कि अभी पैसे नहीं है जब पैसे होगें तो बाइक ले जाऊंगा। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि दोनों ने आर्थिक तंगी के चलते खुदकुशी की हो। वहीं, मेडिकल बोर्ड से हुए पोस्टमार्टम के दौरान पता चला है कि युवती करीब 2 माह से गर्भवती थी।
_photocaption_श्रीकरणपुर. हॉस्पीटल में दुर्घटना में घायल वृद्धा का इलाज करते हुए डाक्टर।*photocaption*
_photocaption_मृतक राजेंद्र*photocaption*