- Hindi News
- National
- Tibbi News Rajasthan News 23rd Auspicious Annual Diwan Organized By Shri Pirkhana And Pirkhana Seva Samiti On 12th Shobha Yatra
श्री पीरखाना एवं पीरखाना सेवा समिति की ओर से 23वें शुभ सालाना दीवान का आयोजन 12 को, निकाली शोभा यात्रा
भाग्य में लिखा कभी कोई नहीं छीन सकता, हनुमान कथा संपन्न
हनुमानगढ़| टाउन की फाटक गोशाला में चल रही श्री हनुमान कथा एवं मीरा चरित्र के सातवें दिन रविवार को समापन हुआ। इस मौके पर मीरा चरित्र कथा का प्रसंग सुनाया। कथावाचक बालसंत हरीदासजी महाराज ने कहा कि भाग्य में लिखा कभी कोई नहीं छीन सकता। जिसके भाग्य में जो लिखा है उसे समय आने पर अवश्य मिलेगा। महाराज ने कहा कि भाग्य से ज्यादा और समय से पहले कुछ नहीं मिलता। गो सेवा संस्थान के अध्यक्ष मूरलीधर गर्ग, सचिव नरोतम सिगला ने बताया 9 मार्च को सुबह हवन होगा।
श्रीगोशाला में राम कथा का समापन : हनुमानगढ़| टाउन की श्रीगोशाला में चल रही श्रीराम कथा रविवार को श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न हुई। वहीं श्रीसुंदरकांड मित्र मंडल समिति द्वारा सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया। शास्त्रीजी ने श्रद्धालुओं को राम कथा का प्रसंग सुनाया। साथ ही भजनों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। शास्त्रीजी ने कहा कि हनुमानजी प्रभु रामचंद्रजी के परम सेवक थे। वह अपने प्रभु श्रीराम के हर कार्य चुटकी बजाते ही हल कर देते थे।
फाटक गोशाला, टाउन
श्री गोशाला, टाउन
पीरखाना सेवा समिति
हनुमानगढ़| श्री पीरखाना एवं पीरखाना सेवा समिति हनुमानगढ़ टाउन की ओर से 23वां शुभ सालाना दीवान का आयोजन गुरुवार को किया जाएगा। सालाना दीवान के तहत रविवार को टाउन जंक्शन रोड स्थित श्री पीरखाना से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सबसे आगे सैकड़ों की संख्या में एवं चार पहिया वाहन शामिल थे। शोभायात्रा श्रीपीरखाना से रवाना होकर भारत माता चौक, बस स्टैंड, पंजाबी मोहल्ला, ट्रेफिेक थाना, हिसारिया मार्केट, सुभाष चौक, इंद्र चौक, नई धान मंडी, टिब्बी रोड होती हुई डीएवी स्कूल के पास स्थित कोहला नहर में मूर्ति विसर्जन किया। श्रीपीरखाना सेवा समिति के अध्यक्ष राम गोयल व सचिव पारस गर्ग ने बताया कि गद्दीदार बाबा हरबंस लाल गर्ग के सान्निध्य में शोभायात्रा निकाली गई। 12 मार्च को 23वां शुभ सालाना दीवान गद्दी सेवादार बाबा हरबंसलाल गर्ग के सान्निध्य में सजेगा। सालाना दीवान में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश व राजस्थान से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचंगे। दीवान में भंडारा लगाया जाएगा।