- Hindi News
- National
- Bhadra News Rajasthan News 39a Positive Change In Farmers Through Cohesion Of Agriculture And Cooperatives39
‘कृषि और सहकारिता के सामंजस्य से किसानों में अाया सकारात्मक बदलाव’
हनुमानगढ़|कृषक भारती काे-अापरेटवि लिमिटेड (कृभकाे) की अाेर से शुक्रवार काे जंक्शन स्थित हाेटल सम्राट में कार्यशाला का अायाेजन किया गया। मुख्य अतिथि कृभको के मुख्य विपणन प्रबंधक हवा सिंह रणवा ने कृभको के संयंत्र स्थापना व यूरिया व डीएपी की उपलब्धता के बारे में जानकारी दी। उन्हाेंने कहा कि खाद एवं जैव उर्वरक किसानों काे सहकारिता के माध्यम से उपलब्ध करवाया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हनुमानगढ़ केंद्रीय सहकारी बैंक के एमडी दीपक कुक्कड़ ने कहा कि किसानों के लिए सहकारिता विभाग की अाेर से कई याेजनाएं चलाई जा रही है। उन्हाेंने उपलब्ध करवाए जा रहे ऋण संबंधी भी जानकारी दी। कृभको के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक डीअारएस िबश्नाेई ने सहकारिता के माध्यम से चलाए जा रहे कार्यक्रमाें की जानकारी दी। पीअारअाे सुरेश िबश्नाेई ने कहा कि कृषि एवं सहकारिता के सामंजस्य का समाज एवं किसानों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। उन्हाेंने कहा कि कृभको के माध्यम से समाज काे नशामुक्त करने का भी अभियान चलाया जाना चाहिए। कृषि उपनिदेशक दानाराम गाेदारा ने सहकारिता के माध्यम से किसानों काे कृषि अादान उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। बीज प्रमाणीकरण संस्था की उपनिदेशक डाॅ. अरुणा रजावत ने बताया कि किसानों काे उत्तम प्रमाणीकृत बीज उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। संचालन क्षेत्रीय प्रतिनिधि राकेश कुमार व राजेश कुमार ने किया।