पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pilibanga News Rajasthan News 39ladies Naam Ek Manch39 Program Organized Women Are The Host And Guest Come Out From Sdm Bid Veil

‘महिलाओं के नाम एक मंच’ कार्यक्रम का अायोजन, महिलाएं ही मेजबान और अतिथि, एसडीएम बोलीं-घूंघट से आओ बाहर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्राम पंचायत पंडितांवाली में रविवार को महिला दिवस के उपलक्ष्य में ठाकुरजी मंदिर के पास ‘महिलाओं के नाम एक मंच’ कार्यक्रम का अायोजन ग्राम पंचायत द्वारा आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम प्रियंका तलाणिया ने ग्रामीण महिलाओं को घूंघट प्रथा को त्यागने के लिए प्रेरित किया। शारीरिक शिक्षक कृष्णा स्वामी ने महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। पंडितांवाली के एक जरुरतमंद परिवार की बेटी की 14 मार्च को हाेने वाली शादी के लिए पंचायत ने उपहार स्वरूप आभूषण, कपड़े व नकदी भेंट की। कार्यक्रम मेंं महिलाआें के लिए आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में माया देवी प्रथम, पूनम द्वितीय व संध्या तृतीय, लोकगीत गायन प्रतियोगिता में शारदा देवी प्रथम, शांति द्वितीय व श्योकाेरी देवी तथा म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में राज रानी प्रथम, ज्ञानेश्वरी द्वितीय तथा भावना तृतीय स्थान पर रहीं। विजेताओं तथा अतिथियाें को आयाेजकों ने मिट्टी से ही निर्मित वस्तुएं भेंट की। कार्यक्रम में कृषि उपज मंडी समिति पीलीबंगा की पूर्व अध्यक्ष सुमन जाखड़, पुलिस कांस्टेबल राजबाला, उपसरपंच रुकमा देवी, पूर्व उपसरपंच संतोष देवी, पूर्व सरपंच भागवंती देवी जाखड़, पीसीसी सदस्य िवनोद गोठवाल, पंचायत समिति प्रधान प्रेमराज जाखड़, ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष कृष्णलाल जाखड़, मेट यूनियन के अध्यक्ष आेमप्रकाश पूनियां, राजेंद्र जलंधरा, पीएलवी हरबंसलाल सहित महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यकर्ता, महिला वार्ड पंच, महिला पर्यवेक्षक व चिकित्सा विभाग की महिला कार्यकर्ताएं मौजूद रहीं।

तलवाड़ा झील| ग्राम पंचायत बेहरवालाकलां में रविवार को नेहरू युवा केंद्र ने महिला दिवस मनाया। इसमें एनवाइवी प्रियंका ने गांव में जाकर महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक होने व कन्या भ्रूण हत्या नहीं करने, बालिका शिक्षा को बढावा देने का संकल्प दिलाया।

पंडितांवाली

रावतसर

डींगवाला

जाखड़ांवाली

भादरा

टोपरियां

2 टीटीडी

महिला दिवस पर छात्राओं ने संभाली विद्यालय की कमान, बोलीं-रहेंगे अविस्मरणीय पल

पीलीबंगा| राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय 2 टीटीडी मेंे महिला दिवस के उपलक्ष्य में प्रधानाध्यापक रामप्रसाद कारेला ने महिलाओं के सम्मान में अनूठी पहल करते हुए रविवार का दिन छात्राओं के नाम किया। उन्होंने छात्राओं को अलग-अलग पदों का दायित्व सौंपते हुए विद्यालय का संचालन करवाया। कक्षा 8 की छात्रा तुलसी को प्रधानाध्यापक एवं रेणु कंवर, पूनम, संदेश, पूजा व गायत्री को शिक्षक का दायित्व सौंपा। प्रधानाध्यापिका बनी तुलसी ने कहा कि प्रधानाध्यापक व स्टाफ ने उन्हें इतना सम्मान देकर उन्हें महिला दिवस का महत्व समझाया है, जो उनके लिए जीवनभर स्मरणीय रहेगा।

भादरा| राजकीय उमावि में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने महिला दिवस मनाया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य सरोजबाला नेग ने की। इस दौरान पोस्टर, खेल व वाद-विवाद प्रतियोगिताएं हुईं। खुशबू ने महिला सशक्तिकरण पर कविता पेश की। मुख्य मार्गों पर जागरुकता रैली निकाली गई व प्लास्टिक का प्रयोग न करने की शपथ दिलाई गई। मौके पर व्याख्याता दीपिका अग्रवाल, रेखा वर्मा, रेणू मीणा, मनोहरी देवी, मनीषा, ओमप्रकाश सुडा, रोहताश मीणा, अजय खैरवा, सुभाष जास्ट समेत विद्यालय स्टाफ के सदस्य मौजूद थे।

रावतसर| ब्रह्माकुमारीज सेंटर रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। ब्रह्माकुमारी नीलिमा ने बताया कि परमात्मा ने नारी को स्वर्ग के द्वार खोलने वाली बताया है। कार्यक्रम में बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उपस्थित सभी महिलाओं को प्रसाद वितरित किया गया।

जाखड़ांवाली| ग्राम पंचायत घर में महिला दिवस पर कार्यक्रम हुआ। वार्ड पंच काली देवी, सरपंच ताराचंद शर्मा ने अध्यक्षता की। इस मौके पर सुशीला शर्मा आंगनबाड़ी, रीटा रानी आंगनबाड़ी, एएनएम मोहिनी, रोशनी, काली देवी वार्ड पंच, पूर्व उपसरपंच नीरजबाला शर्मा का सम्मान हुआ।

टोपरियां| महिला दिवस पर रविवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेें घूंघट मुक्त अभियान के तहत जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। सरपंच सुलोचना बारूपाल ने महिलाओं को उनके अधिकारों व सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमित्रा डूडी, इंद्रावती सहारण, सुमन सोनी, स्नेहलता, रेशमीदेवी और अनेक महिलाओं उपस्थित थी। इसके अलावा टोल प्लाजा पर महिला चालकों को रिडकोर इंजनियर मुश्ताक अली ने पुष्प और मिठाई भेंट की। साथ ही उनके वाहनाें पर टाेल टैक्स की छूट दी गई। टोल इंचार्ज देवीलाल सहु ने महिलाओं को यातायात के नियमों पर चलने को कहा।

डींगवाला| अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में ग्राम पंचायत डींगवाला में सरपंच गोगा बीबी की अध्यक्षता में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर जागरुकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान ग्रामीणों को कोरोना वायरस से बचाव के उपाय बताए गए। रैली में महावीर नोखवाल, उपसरपंच सुरजीत कौर, वार्ड पंच साहबराम ओड, फिरोजशाह बोदला, मेट सुखमंद्र सिंह, ग्राम विकास अधिकारी मोहर सिंह, जगदीश, बीकर सिंह खालसा सहित ग्रामीण महिलाएं भी उपस्थित रहीं।
खबरें और भी हैं...