पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hanumangarh News Rajasthan News 744 Karade Proposal Sent For Gandhi Smriti Udyan And Guru Nanak Dev Smriti Van

गांधी स्मृति उद्यान और गुरुनानक देव स्मृति वन के लिए 7.44 कराेड़ का प्रस्ताव भेजा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वन विभाग की अाेर से चूरू के नेचर पार्क की तर्ज पर भादरा में 56 हैक्टेयर भूमि में महात्मा गांधी स्मृति उद्यान विकसित किया जाएगा। राज्य सरकार की बजट घोषणा के अनुसार गुरुनानक देव स्मृति वन काेहला में बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। महात्मा गांधी स्मृति उद्यान के 7 कराेड़ 26 लाख व गुरुनानक देव स्मृति वन पर 18 लाख 7 हजार रुपए बजट की अावश्यकता हाेगी। काेहला फार्म में 15 एसएसडब्ल्यू में 2.75 हैक्टेयर में बनने वाले गुरुनानक देव स्मृति वन में अामजन का सहयाेग भी लिया जाएगा। भादरा के श्याेपुराबास में वन विभाग की काफी भूमि है। इसमें से 56 हैक्टेयर में महात्मा गांधी स्मृति उद्यान विकसित किया जाएगा। नेचर पार्क की तर्ज पर उद्यान में फूलदार व अाैषधीय पाैधे लगाए जाएंगे। अाकर्षक झूले लगाए जाएंगे। इसके साथ जिले की भाैगाेलिक जानकारी भी यहां मिलेगी। गुरुनानक देव स्मृति वन में विभिन्न प्रकार के फल व फूलदार पाैधे लगाए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने वर्ष 2020-21 के बजट में हनुमानगढ़ में गुरुनानक देव स्मृति वन बनाने की घोषणा की थी। सरकार की घोषणा के बाद वन विभाग ने इसकी डीपीअार तैयार कर सरकार काे भेजी है। चूरू के नेचर पार्क में प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के तहत करीब 50 प्रजातियों के 10 हजार से अधिक पौधे लगे हुए हैं। योग सेंटर, दो एक्यूप्रेशर ट्रैक, सैंड पाथ, ओपन जिम, इंटर प्रटेशन सेंटर (व्याख्यान केंद्र), हर्बल पार्क, वाच टावर, नॉलेज पार्क, फाउंटेन, चिल्ड्रन पार्क, वुमन पार्क, स्वामी गोपालदास मुक्त आकाश मंच आदि का निर्माण हुअा है। मंच में करीब 2500 लोगों के बैठने की सुविधा है। इसमें साउंड व म्यूजिक सिस्टम भी लगा हुअा है। सहायक वन सरंक्षक दिलीप सिंह ने बताया कि इंटरप्रटेशन सेटंर में जिले में स्थानीय पक्षियों के अलावा, माइग्रेट होकर आने वाली पक्षियों, जानवरों व हरिणों व ताल छापर होने वाली प्रमुख घासों की तस्वीरे लगाई गई हैं। पार्क में 20 प्रकार की घासें व 20 प्रकार की झाड़ियां लगी हुई है।

डीपीअार तैयार कर उच्चाधिकारियाें काे भेजी, आमजन का भी सहयोग लेंगे

हनुमानगढ़ डीएफओ कर्णसिंह काजला ने बताया कि भादरा में महात्मा गांधी स्मृति उद्यान व काेहला में गुरुनानक देव स्मृति वन की डीपीअार तैयार कर उच्चाधिकारियाें काे भेज दी है। महात्मा गांधी स्मृति उद्यान चूरू के नेचर पार्क की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। गुरुनानक देव स्मृति वन में अामजन का भी सहयाेग लिया जाएगा।
खबरें और भी हैं...