- Hindi News
- National
- Hanumangarh News Rajasthan News 90th Anniversary Of Dandi March Hindus Muslims Sikhs Christians We Are All Brothers
दांडी यात्रा की 90वीं वर्षगांठ: हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई...हम सब हैं भाई-भाई
हनुमानगढ़|महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के तहत दांडी यात्रा की 90वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में गुरुवार को जिले भर में प्रभार फेरी और सर्वधर्म प्रार्थना सभाएं हुईं। जिला मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल परिसर में हुए कार्यक्रम के दौरान हिंदू धर्म से पंडित, मुस्लिम धर्म से मौलाना, सिख धर्म से पाठी और ईसाई धर्म से पादरी ने हिस्सा लेते हुए महात्मा गांधी के बताए सच्चाई के मार्ग पर चलने की सीख दी। साथ ही कहा कि ईश्वर एक है, अलग अलग धर्मों के हिसाब से उसके नाम अनेक है। लिहाजा सभी धर्मों के लोगों को एक साथ सांप्रदायिक सद्भाव के साथ रहने और अमन चैन बनाने की अपील की।
(संबंधित समाचार पेज-15 पर)