पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhadra News Rajasthan News A 40 Year Old Man Died After Drowning At Amarsingh Branch Near Malkheda Village

मलखेड़ा गांव के पास अमरसिंह ब्रांच में डूबने से एक 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भादरा|गांव मलखेड़ा में नहर में डूबने से एक 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक मंदबुद्धि था। पुलिस ने इस संबंध में मर्ग का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भिरानी पुलिस के अनुसार निहालसिंह पुत्र सुरजाराम जाट ने मामला दर्ज करवाया कि वह मलखेड़ा गांव की रोही में अपने खेत में बनी ढाणी में रहता है। उसके साथ उसका 40 वर्षीय पुत्र रमेश भी रहता है, वह शादीशुदा है, रमेश भोला-भाला है तथा मंदबुद्धि है। 7 मार्च की रात्रि को वह खेत की रखवाली कर रहा था, आवारा पशुओं को खेत से निकालकर जब वह खेत के पास स्थित अमरसिंह ब्रांच नहर से पानी पीने लगा तो उसका पैर फिसल गया और वह नहर में गिर गया। नहर में डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मंदबुद्धि था मृतक, मर्ग दर्ज
खबरें और भी हैं...