पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhadra News Rajasthan News A Case Has Been Filed Against Four People For The Murderous Attack

जानलेवा हमला करने के आरोप में चार जनों पर मुकदमा दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रावतसर| पुलिस थाना रावतसर मे दर्ज मुकदमे के अनुसार सोमवार को सलीम पुत्र भाव खा मुसलमान निवासी पोहड़का, वकील पुत्र काले खां निवासी पोहड़का बाइक पर सवार होकर करीब साढ़े पांच बजे पोहड़का से अपनी ढाणी जा रहे थे। गांव से बाहर निकलते ही मकबूल खां पुत्र भेलुखां व रिजाक पुत्र बाग अली व मुराद पुत्र सजवार व असरफ पुत्र श्याब खां व एक अन्य जो धारदार हथियार से लैस थे। इन्होंने सलीम व वकील को रुकवा कर गाली-गलौज की और वकील को पकड़कर बंधक बना दिया। सलीम को धारदार हथियारों व लाठियों से पीटा। बाइक की चाबी लेकर वहां से फरार को हो गए। वकील ने गांव के रहमत अली को फोन किया और घटना की सूचना दी। रहमत गाड़ी लेकर पहुंचा और रावतसर अस्पताल लगाया, जहां हालात गंभीर होने के चलते सलीम पुत्र भाव खां को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रावतसर पुलिस ने सलीम के पिता के दिए प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक राजेश आर्य को जांच सौप दी।
खबरें और भी हैं...