पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोचिंग करने के लिए आई युवती लापता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्रीगंगानगर| नेहरू पार्क के समीप एक कोचिंग सेंटर में कोचिंग के लिए आई 23 वर्षीय युवती लापता हो गई है। कोतवाली पुलिस के अनुसार सादुलशहर थाना क्षेत्र के गांव मन्नीवाली के एक व्यक्ति ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि उसकी पुत्री गुरुवार को रोजाना की तरह कोचिंग सेंटर में पढ़ाई करने के लिए आई थी। वह शाम को वापस घर नहीं पहुंची। उसकी पुत्री का मोबाइल फोन बंद है। पुलिस ने बताया कि लापता युवती के मोबाइल फोन नंबर की कॉल डिटेल प्राप्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
खबरें और भी हैं...