पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hanumangarh News Rajasthan News A Program Will Be Held In Jaipur On The Death Anniversary Of Kumawat

कुमावत की पुण्यतिथि पर जयपुर में होगा कार्यक्रम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गोलूवाला| रियासती काल में राजस्थान के एकीकरण के प्रथम चरण में प्रधानमंत्री रहे, पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री व स्वंतत्रता सेनानी बाबू शोभाराम कुमावत की 36वीं पुण्यतिथि पर राजधानी जयपुर में 23 मार्च को होने वाले शैक्षणिक, सामाजिक चेतना सम्मेलन का निमंत्रण देने के लिए समाजसेवी ट्रस्ट उपाध्यक्ष डूंगरराम गेदर बुधवार को निवादान स्थित शिव सामुदायिक धर्मशाला में पहुंचे तथा बैठक का आयोजन किया। कुम्हार समाज के लोगों की बैठक में गेदर ने समाज के लोगों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की। बैठक में कुम्हार समाज के रामस्वरूप गेदर, राजू गेदर, यशपाल नोखवाल, हेतराम गेदर, डालचंद वर्मा, राजेश करड़वाल, बलविन्द्र खरोलिया, राजेन्द्र निम्मिवाल, सतपाल करड़वाल, रुलदू सिंह, प्रेम वर्मा, रिंटू राजपाल व पवन भोभरिया सहित काफी संख्या में समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...