पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nohar News Rajasthan News Abhishek Matoria Co Incharge Of Bjp In Jaipur Corporation Elections

अभिषेक मटोरिया जयपुर निगम चुनावों में भाजपा के सह-प्रभारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नोहर| पूर्व विधायक एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री अभिषेक मटोरिया को जयपुर नगर निगम के चुनावों में पार्टी ने अहम जिम्मेदारी साैंपी है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने निगम चुनावाें के लिए नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया को प्रभारी व प्रदेश महामंत्री अभिषेक मटोरिया को सह-प्रभारी बनाया गया है। अभिषेक मटोरिया कि नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है। नियुक्ति के बाद अभिषेक मटोरिया ने बताया कि शीघ्र ही जयपुर में कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की जाएगी। कार्यकर्ताओं की रायशुमारी के बाद ही उम्मीदवार तय किए जाएंगे। विदित रहे कि अभिषेक मटोरिया वर्तमान में पार्टी की ओर से झुंझुनूं के भी प्रभारी है। नगर परिषद के चुनाव में अभिषेक मटोरिया को भाजपा की ओर से श्रीगंगानगर नगर परिषद का भी प्रभारी बनाया गया था, जहां मटोरिया की मेहनत से पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया था।
खबरें और भी हैं...