पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nohar News Rajasthan News Accidental Injured Died During Treatment Case Filed

दुर्घटना में घायल की इलाज के दौरान मौत, मुकदमा दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सूरतगढ़| राजियासर पुलिस ने तेजी व लापरवाही से कार से टक्कर मारने के आरोप में गुरुवार को मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार जोरावरसर (नोहर) निवासी सीताराम पुत्र मनीराम वाल्मीकि ने दर्ज करवाई एफआईआर में लिखा कि भाई कृष्ण 9 मार्च को बाइक पर सवार होकर राजियासर रोही से गांव जा रहा था, कि मोकलसर के निकट कार चालक ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को निजी वाहन से ट्रोमा सेंटर लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीकानेर रेफर कर दिया। जहां 10 मार्च को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खबरें और भी हैं...