पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hanumangarh News Rajasthan News After The Talks The Union Water Resources Minister Sought A Report From The Government In Seven Days To Check The Water Pollution In Punjab

वार्ता के बाद पंजाब में जलप्रदूषण राेकने के लिए केंद्रीय जल संसाधन मंत्री ने सात दिन में सरकार से रिपाेर्ट मांगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दूषित जल असुरक्षित कल समिति के पदाधिकारी केंद्रीय मंत्री से मिले

श्रीगंगानगर| पंजाब से नहराें में दूषित जल राेकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग काे लेकर गुरुवार काे दूषित जल असुरक्षित कल जनजागरण समिति के पदाधिकारियाें ने केंद्रीय मंत्री से वार्ता की। दिल्ली में केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से वार्ता के दाैरान सांसद निहालचंद भी साथ थे। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री काे जलप्रदूषण से फैल रहे कैंसर राेग के बारे में जानकारी दी।

शेखावत ने पंजाब टीम भेजकर केंद्र व पंजाब सरकार की अाेर जल प्रदूषण राेकने के िलए किए जा रहे प्रयासाें की सात दिन में रिपाेर्ट देने के निर्देश दिए। समिति के संयाेजक महेश पेड़ीवाल व रमजान अली चाैपदार ने केंद्रीय मंत्री काे ज्ञापन साैंपकर बताया कि पंजाब में सतलुज में डाले जा रहे गंदे पानी की समस्या से निदान के लिए 650 कराेड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया गया है। लेकिन गुपचुप रूप से इस काम के टेंडर किए गए हैं। निविदा डीपीअार में उचित सुधार के बाद फिर से जारी करने की अावश्यकता है। इस प्राेजेक्ट का केंद्रीय स्तर पर माॅनीटरिंग भी करने का सुझाव दिया।

केंद्रीय मंत्री ने इसे गंभीरता से लेते सात दिवस में टीम भेजकर हाे रहे कार्याें की रिपाेर्ट मांगी है। समिति राजस्थान सीमा पर भी एसटीपी व सीटीपी लगाने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में आशुतोष गुप्ता,पंजाब से कोटकपुरा विधायक कुलतार सिंह, निरोहां संस्था के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह व जसकिरत सिंह भी शामिल थे।
खबरें और भी हैं...