- Hindi News
- National
- Hanumangarh News Rajasthan News Arju Joins College At National Level In Softball Competition
साॅफ्टबॉल प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर शामिल हुई आरजू का कॉलेज में स्वागत
रावतसर|महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर की तरफ से राष्ट्रीय स्तर पर अंतर विश्वविद्यालय खेलकूद सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने पर स्थानीय गुरु जंभेश्वर महाविद्यालय की छात्रा आरजू बिश्नोई का कॉलेज में गुरुवार को स्वागत किया गया। इस अवसर पर संस्था प्रधान ओम सिहाग ने कहा कि छात्रा ने राष्ट्रीय स्तर पर खेलकर कॉलेज का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता अकाल कॉलेज संगरूर, पटियाला विश्वविद्यालय पंजाब में हुई।