- Hindi News
- National
- Hanumangarh News Rajasthan News Asi Exam From Head Constable Now On 18 19 March
हैड कांस्टेबल से एएसआई परीक्षा अब 18-19 मार्च को
हैड कांस्टेबल से एएसआई के लिए पदोन्नति के लिए योगात्मक परीक्षा वर्ष 2018-19 की लिखित परीक्षा अब 18 व 19 मार्च को होगी। बीकानेर में होने वाली इस परीक्षा में हनुमानगढ़, बीकानेर, श्रीगंगानगर और चूरू के आवेदक शामिल होंगे। बीकानेर रेंज पुलिस महानिरीक्षक जोस मोहन ने इसको लेकर गुरुवार को आदेश जारी किए। यहां बता दें कि पहले यह परीक्षा 15 व 16 मार्च को होनी प्रस्तावित थी।