- Hindi News
- National
- Pilibanga News Rajasthan News Awareness About Corona Virus Infection In Pilibanga
पीलीबंगा में कोरोना वायरस संक्रमण के बारे में लोगों को किया जागरुक
ग्राम पंचायत पीलीबंगा गांव के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र में शनिवार को सरपंच रामू राम बेनीवाल की अध्यक्षता में कोरोना वायरस संक्रमण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पीएलवी हरबंसलाल सहारण ने चिकित्सा अधिकारी डॉ रोहित चौधरी के मार्गदर्शन में जनप्रतिनिधियों महिला बाल विकास विभाग कार्यकर्ताओं ग्रामीण तथा आमजन को कोरोना वायरस संक्रमण के बारे में जानकारी देते हुए कोरोना वायरस के लक्षण और बचाव के उपाय के बारे में बताया तथा अपने आसपास कोरोना वायरस लक्षण व्यक्ति मिलने पर चिकित्सा विभाग से संपर्क करने एवं अपने घर व आसपास गली मोहल्ले में साफ सफाई रखने के लिए प्रेरित किया। कोरोना वायरस संक्रमण के बारे में आमजन को प्रचार प्रसार करने के लिए प्रेरित करते हुए हरबंसलाल ने कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व कन्या भ्रूण हत्या के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कन्या भ्रूण हत्या नहीं करने की शपथ भी दिलवाई। सरपंच रामूराम बेनीवाल ने आभार प्रकट करते हुए ग्रामीणों को स्वच्छ भारत मिशन में सहयोग करने और हर घर में शौचालय निर्माण जल्द से जल्द पूरा करने की बात कही। नेहरू युवा मंडल के अध्यक्ष इंद्राज पंवार व ब्लॉक कॉर्डिनेटर विनोद जाखड़ ने गांव को शौच मुक्त व प्लास्टिक मुक्त बनाने की अपील की। इस मौके पर उपसरपंच विनोद कुमार मेहन, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सरोज, इमरती तथा पूनम, वार्ड पंच ओमप्रकाश, किशनलाल तथा ग्रामीण सोहनलाल बेनीवाल, साहबराम, महावीर लाखोटिया, मणि सैन व आत्माराम सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
जाखड़ांवाली
थालड़का
पीलीबंगा
थालड़का कोरोना बचाव के लिए 200 लोगों को पिलाया आयुर्वेदिक काढ़ा
थालड़का| बाजार में शनिवार को कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया गया। इन दिनों कोरोना वायरस को लेकर के लोगों में काफी भय बना हुआ है। इस मौके पर स्थानीय राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय के उप वैद विनोद शर्मा ने बताया कि आयुर्वेदिक काढ़ा जोकि कोरोना वायरस जैसी भयंकर बीमारियों की रोकथाम करता है। आयुर्वेदिक काढ़ा देसी जड़ी बूटियों से तैयार किया जाता है। यह शरीर में किसी प्रकार की बीमारी हो उसे दूर करता है। बताया कि कोरोना वायरस से आप घबराएं नहीं यह कोई भयंकर बीमारी नहीं है। इसके लिए सावधानी जरूरी है। सबसे पहले लोगों को मुंह पर मास्क लगाकर रखना है। गर्म पानी का सेवन करना है। भोजन करते समय हाथ साबुन से धोना है। सार्वजनिक जगह में जाने से बचें। इसके अलावा बुखार, जुकाम, खांसी आदि होती है तो डॉक्टर की सलाह लेनी जरूरी है। इस मौके पर लगभग 200 लोगों को आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया गया। इस मौके पर कुंदन लाल सोनी, रामचंद्र स्वामी, दुलीचंद गोदारा, कृष्ण सिहाग, हरिराम वर्मा, भूप सिंह सहारण, देवी लाल वर्मा, रमेश कुमार, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।
जागरुकता शिविर लगाया: जाखड़ांवाली| ग्राम पंचायत चक 6 बीएचएम के राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल में कोरोना वायरस जागरुकता शिविर लगाया गया। शिविर में पीटीआई कुलविन्द्र सिंह ने बच्चों से कहा कि सर्दी-जुकाम से बचाव करें। तुरन्त डाक्टर से सलाह लेकर उपचार करवाएं। अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर जांच करवाकर दवाई लें। अध्यापक सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इस मौके पर बच्चे मौजूद थे।