राजस्थान बावरी समाज विकास संस्था के तत्वावधान में रविवार को चक 16 डीडब्ल्यूडी स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में जिलाध्यक्ष मास्टर कृष्ण चौैहान की अध्यक्षता में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज की जागृति, एकता व महिला शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में प्रयास करने पर विचार-विमर्श किया गया। जिलाध्यक्ष चौैहान ने कहा कि समाज की जागृति के लिए हम सबको मिलकर काम करना होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था के प्रदेशाध्यक्ष पन्नालाल भाटी व प्रदेश उपसचिव छबील सिंह भाटी ने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों का हमें त्याग करना होगा। इस मौके पर समाज के सभी लोगों ने नशा का त्याग करने का संकल्प लिया। संस्था प्रदेश सचिव चौैहान ने बताया कि महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए संस्था हर ब्लाक से आर्थिक रूप से कमजोर पांच-पांच बेटियों को गोद लेती है। इस मौके पर रावतसर तहसील से पांच बेटियां गोद ली गई। उनके सहयोग के लिए कांस्टेबल संतोष चाैहान, वरिष्ठ अध्यापिका सुमना देवी व एक्सईएन एसएल चौैहान आदि ने एक-एक बेटी गोद लेने की घोषणा की। इस अवसर पर राजस्थान बावरी समाज विकास संस्था की तहसील स्तरीय कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। संस्था का तहसील अध्यक्ष विनोद राठौड़, महेन्द्र कुमार चौैहान को महासचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशाराम, उपाध्यक्ष रामकुमार चैहान, सचिव छगनलाल, कोषाध्यक्ष अमरसिंह, उपसचिव भीमसेन, संगठन मंत्री दौलतराम, विनोद कुमार, मदनलाल व सोनू चौैहान को बनाया गया है। जिला कार्यकारिणी में कालूराम धन्नासर, गोपीराम चैहान, सूरजाराम व बीरबलराम राठौड़ तथा प्रदेश कार्यकारिणी में मास्टर कृष्ण चाैहान, काशीराम, बीरबल राम व पूर्व सरपंच रामू राम बावरी का नाम अधिकृत किया गया। महिला विंग की तहसील अध्यक्ष रामेश्वरी देवी व 16 डीडब्ल्यूडी के ग्राम इकाई अध्यक्ष शीशपाल को चुना गया है।