- Hindi News
- National
- Bhadra News Rajasthan News Bhadra Old Man Dies Due To Drowning In The Farm Diggi
भादरा: खेत में बनी डिग्गी में डूबने से वृद्ध की मौत
भादरा|गांव अजीतपुरा के पास अपने खेत में रखवाली कर रहे एक 67 वर्षीय वृद्ध का बरसाती कीचड़ में पैर फिसलने के कारण डिग्गी में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध मे मर्ग का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भिरानी पुलिस के अनुसार मांगेराम पुत्र मोहरसिंह जाट निवासी पचारवाली ने मामला दर्ज करवाया कि उनका खेत अजीतपुरा गांव की रोही में है। खेत में बने कोठे में उसका पिता खेत की रखवाली के लिए रहता है। बुधवार शाम खेत से पशु निकालने के बाद जब उसका पिता कोठे में जा रहा था तो वहां बरसाती कीचड़ में उसका पैर फिसल गया जिससे उसका पिता मोहर सिंह कोठे के पास बनी पानी की डिग्गी में गिर गया और डिग्गी के पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।