पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhadra News Rajasthan News Bhadra Received The Gift Of Government Iti College

भादरा को राजकीय आईटीआई महाविद्यालय की मिली सौगात

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गत 13 फरवरी को एसएफआई तहसील कमेटी भादरा द्वारा उपखण्ड मुख्यालय पर बजट सत्र में भादरा में विभिन्न राजकीय महाविद्यालय खुलवाने के लिए छात्र संसद का आयोजन किया गया था। भादरा क्षेत्र की विद्यार्थियों की मांग को विधायक बलवान पूनियां ने विधानसभा में उठाया और इसी के परिणाम स्वरूप राज्य सरकार ने भादरा में राजकीय आईटीआई महाविद्यालय की सौगात दी है। भादरा में आईटीआई कॉलेज की घोषणा करने पर एसएफआई कार्यकर्ताओं ने मीडिया, पत्रकाराें, विधायक बलवान पूनियां व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार प्रकट करते हुए खुशी जाहिर की है। इतना ही नहीं एसएफआई तहसील कमेटी भादरा में राजकीय कन्या महाविद्यालय, कृषि महाविद्यालय व हनुमानगढ़ में कृषि विश्वविद्यालय की मांग को लेकर संघर्ष तेज करेगी।

खबरें और भी हैं...