- Hindi News
- National
- Pilibanga News Rajasthan News Bikaner39s Survey Team Will Limit The Reserve Land Of The Forest Department Tomorrow
वन विभाग की आरक्षित भूमि का सीमा ज्ञान बीकानेर की सर्वे टीम कल करेगी
घमंडिया| ग्राम पंचायत निरवाना के गांव रामपुरान्यौला (1 आरएम) में वन विभाग की आरक्षित भूमि में अवैध रुप से निजी निर्माण करने तथा वन विभाग के जोहड़ में अवैध तौर पर मछली पालन कर लाखों रुपए कमाने की जांच के मामले में सूरतगढ़ तहसीलदार ने हल्का पटवारी व गिरदारवर को नोटिस जारी िकया है। सूरतगढ़ तहसीलदार रामस्वरूप मीणा ने निरवाना गिरदावर महावीर प्रसाद शर्मा व रामपुरान्यौला हल्का पटवारी राकेश कुमार आलडिया को नोटिस जारी कर आदेशित किया है कि रामपुरान्यौला (1आरएम) में वन विभाग की आरक्षित भूमि पर प्रभावशाली व्यक्तियों द्वारा अवैध एवं निजी निर्माण व वन विभाग के जोहड़ में अवैध मछली पालन कर लाखों रुपए कमाने के मामले की जांच के िलए 16 मार्च को उक्त भूमि का सीमाज्ञान कार्यालय वन बंदोबस्त अधिकारी बीकानेर की सर्वे टीम द्वारा करवाया जाना है। जिसको लेकर पटवारी व िगरदावर राजस्व रिकॉर्ड के साथ उपस्थित होकर सर्वे टीम का सहयोग प्रदान करें। गत माह गांव के एक परिवादी ने इस संबंध में वन विभाग सूरतगढ़ को िशकायत की थी। जिसको लेकर वन विभाग सूरतगढ़ की टीम रामपुरान्यौला में मामले की जांच के लिए पहुंची थी । वन विभाग सूरतगढ़ की टीम को 57 बीघा वन विभाग की आरक्षित भूमि का सीमा ज्ञान नहीं होने के कारण मामले की पूरी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी गई।