बाइक सवार युवक से मारपीट, नकदी छीनी
हनुमानगढ़|गांव रोड़ांवाली में युवक से मारपीट और बाइक में तोड़-फोड कर नकदी छीन ले जाने के आरोप में जंक्शन पुलिस ने गुरुवार को 8-9 जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया। रामचंद्र पुत्र ओकांरराम भाट निवासी रोड़ांवाली ने पुलिस को बताया कि सुरेंद्र कुमार पुत्र लालचंद निवासी रोड़ांवाली वगैरह कुल 8-9 जनों ने एकत्रित होकर मारपीट की और बाइक तोड़ दिया। विरोध करने पर पांच हजार रुपए छीनकर ले गए। मामले की जांच एएसआई विनोद कुमार को सौंपी गई है।