- Hindi News
- National
- Hanumangarh News Rajasthan News Bike Rider Injured In Car Collision At Junction Case Registered
जंक्शन में कार की टक्कर से बाइक सवार युवक हुआ घायल, केस दर्ज
हनुमानगढ़|जंक्शन में कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने गुरुवार को इस संबंध में कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया। खेमाराम पुत्र डूंगरराम मेघवाल निवासी 2 के पोस्ट 15 ए थाना अनूपगढ़ ने पुलिस को बताया कि डस्टर गाड़ी चालक रमन सोनी पुत्र रमेश सोनी निवासी आईटीआई बस्ती जंक्शन ने कार को लापरवाही व तेजी से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उसका पुत्र सुनील कुमार घायल हो गया। मामले की जांच एएसआई सूरजभान को सौंपी गई है।