पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhadra News Rajasthan News Bjp State President Poonia Inaugurates Sanskar International School

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनियां ने संस्कार इंटरनेशनल स्कूल का शुभारंभ किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नोहर। भादरा मार्ग पर संस्कार इंटरनेशनल स्कूल का शुभारंभ बुधवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत गोपाल नाथ ने की। समारोह में सतीश ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और चरित्र निर्माण होना बेहद जरूरी है। उन्होंने स्कूल प्रबंधन से आह्वान किया कि यह जरूरतमंद विद्यार्थी को मदद जरूर करें ताकि संसाधनों और बेहतर शिक्षा के अभाव में कोई प्रतिभा न पिछड़े। प्रिंसिपल नीलिमा अरोड़ा ने बताया कि डॉ. लादूराम सहारण की स्मृति में स्थापित संस्कार इंटरनेशनल स्कूल का यह सपना है कि क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक और बेहतर शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद की गतिविधियों को भी बढ़ावा मिले। उन्होंने बताया कि स्कूल में घुड़सवारी, स्विमिंग सहित अन्य गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद रामसिंह कस्वां, सीबीईओ दिलीप पारीक, निवर्तमान प्रधान अमरसिंह पूनिया, भाजपा नेता काशीराम गोदारा, भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई, भाजपा नेत्री गुलाब सिंवर, नगरपालिका अध्यक्ष नीलम जोशी, प्रबंधन समिति के डॉ. महेश सहारण, संस्था निदेशक रवि सहारण आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...