- Hindi News
- National
- Hanumangarh News Rajasthan News Bjp Workers Submit Memorandum Demanding Compensation For Bad Crops From Hail
ओलों से खराब फसलों के मुआवजे की मांग, प्रभारी मंत्री को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
रावतसर| शिक्षा एवं जिला प्रभारी मंत्री गोविंद डोटासरा को भाजपा जिला अध्यक्ष बलवीर विश्नोई के नेतृत्व में ओलावृष्टि से हुई जिले की फसलों के नुकसान के संबंध में, बीमा क्लेम रवि 2019 के संबंध में व 23 मार्च को होने वाली नहरबंदी को 30 मार्च तक चलाई जाने संबंधी ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया कि ओलावृष्टि से हुए नुकसान की गिरदावरी शीघ्र करवा कर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जावे। रवि फसल राज्य सरकार द्वारा हिस्सा राशि तय की जाए ताकि किसानों को समय पर बीमा राशि प्राप्त हो सके और दस्तावेज औपचारिकता बिना समर्थन मूल्य पर फसल की समय पर खरीद की जाए तथा जिन किसानों की ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है उनका आबयाना माफ किया जाए तथा ट्यूबवैल बिजली शुल्क माफ किए जाने के साथ तथा फसल ऋण की वसूली स्थगित करने की मांग की। इस अवसर पर दुलीचंद अठवाल एडवोकेट जिलाध्यक्ष एससी मोर्चा, सुशील जोशी जिला अध्यक्ष भाजयुमो, गुलाब सिंवर जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, विधायक धर्मेंद्र मोची, बंटी योगी नगर मंडल अध्यक्ष रावतसर, मुकेश सोनी, किरण मेघवाल, संतोष वर्मा, दलीप छिंपा, प्रेम सिंह सुड्डा, संदीप नाई, पवन खन्ना आदि मौजूद थे।