- Hindi News
- National
- Nohar News Rajasthan News Blood Donation Camps Organized In Nohar Fafna 290 Units Of Blood Collected
नोहर-फेफाना में रक्तदान शिविर लगाए, 290 यूनिट रक्त का संग्रहण
नोहर| भारत विकास परिषद के तत्वावधान में दिवंगत अश्विनी चाचाण की पुण्यतिथि पर रविवार को यहां चाचाण धर्मशाला में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर का उद्घाटन एसीजेएम जयपुर मनीष अग्रवाल ने किया। शिविर में हनुमानगढ़ की राजकीय चिकित्सालय हनुमानगढ़ की ब्लड बैंक की टीम ने रक्त का संग्रहण किया। शिविर में 140 यूनिट रक्त संग्रहण हुआ। इस मौके पर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष ओमप्रकाश बिजारणियां, विनोद चाचाण, रामावतार कन्दोई, संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय मोदी, पूनम बैरवाला, एडवोकेट बाबूलाल चाचाण, व्यापार संघ के अध्यक्ष अनिल कड़वासरा, महेश भूकरकेवाला, रामचंद्र पारीक, अशोक कन्दोई, महेन्द्र प्रताप शर्मा, ओम बबुलानी, विनोद गोल्याण, ब्रहमाननंद कन्दोई, रतन चाचाण, राजेन्द्र थिरानी, शुभकरण पांडिया, डॉ. जसवंत मीणा, जयदेव इन्दोरिया, नियामत अली, महेन्द्र प्रताप मिश्रा, हरि मित्रुका, लक्ष्मीकांत, जगदीश प्रसाद शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
लालचंद तंवर ने 45वीं बार किया रक्तदान: शिविर में लालचंद तंवर ने 45वीं बार रक्तदान कर लोगों को रक्तदान के प्रति प्रेरित किया। लालचंद तंवर समय-समय पर रक्तदान शिविरों के माध्यम से रक्तदान करते रहते है। इसके अलावा शिविर में धानसिया गांव से भी अनेक युवा रक्तदान करने पहुंचे।
फेफाना| रविवार को श्री सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय में भगतसिंह युवा क्लब की ओर से शहीदों की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहीद भगतसिंह व कुंभाराम आर्य के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जयपुर की शुभम वर्ल्ड बैंक टीम ने 150 यूनिट रक्त संग्रह किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरपंच प्रतिनिधि शयोवीर ज्यानी ने किया। पूर्व प्रधान अमरसिंह पूनिया ने कहा कि रक्तदान से किसी की जान बचाना सबसे बड़ा पुण्य है। इस अवसर पर संस्था प्रधान विश्वनाथ स्वामी, वेदप्रकाश चाचाण, सिकंदर खां, हरचंद नाई, अमित चारण, रवि भादू, रोहिताश, अरविंद जाखड़, दीपक भाटी, शिवकुमार सुथार, योगेश शर्मा आदि उपस्थित थे।