- Hindi News
- National
- Tibbi News Rajasthan News Camp Started Under Indira Mahila Shakti Training And Skill Promotion Scheme
इंदिरा महिला शक्ति प्रशिक्षण व कौशल संवर्धन योजना के तहत शिविर शुरू
टिब्बी| गांव मिर्ज़ावाली मेर स्थित आदर्श ग्रामीण कॉलेज में शुक्रवार को राजस्थान सरकार की “इंदिरा महिला शक्ति प्रशिक्षण व कौशल संवर्धन योजना” के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग एवं आरकेसीएल के तत्वावधान में संचालित निशुल्क आर एस-सीआईटी महिला बैच शुरू हुआ। मुख्य अतिथि सरपंच दर्शना सहारण, आदर्श ग्रामीण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के निदेशक अनिल गोदारा, ब्लॉसम चिल्ड्रन एकेडमी की प्रधानाचार्या उर्मिला गोदारा, रामसिंह पटेल, शेषकरण गोस्वामी, जगदीश प्रसाद, पवन शास्त्री व अन्य अध्यापक मौजूद रहे। सभी चयनित बालिकाओं को पाठ्यक्रम की निशुल्क पुस्तकें भी वितरित की गई। सेन्टर संचालक अनिल गोदारा ने बताया कि उनके सेंटर पर यह निशुल्क आर एस-सी आई टी कोर्स पिछले पांच सालों से हर साल करवाया जाता है, सीटों का चयन मैरिट के आधार पर तथा आरक्षण वार होता है, इनका चयन महिला एवं बाल विकास विभाग करता है, इस बार निशुल्क बैच में 18 बालिकाओं के चयन हुआ है।