- Hindi News
- National
- Hanumangarh News Rajasthan News Case Filed Against Two In The Case Of Theft From A House
सूने मकान से चोरी मामले में दो के खिलाफ केस दर्ज
हनुमानगढ़|जंक्शन में एक मकान से चोरी के मामले में पुलिस ने रविवार को दो जनों के खिलाफ केस दर्ज किया। कुलदीप पुत्र जसवीर सिंह निवासी वार्ड 55 सुरेशिया ने पुलिस को बताया कि वह परिवार सहित बाहर गया हुआ था। पीछे से अमनदीप एवं दिलावर सिंह निवासी वार्ड 56 सुरेशिया उसके मकान में घुसकर अलमारी से 25 हजार रुपए नकदी, नए कपड़े, चांदी के गहने, पायजेब, सोने के टोप्स, कान की बालियां एवं दो हस्ताक्षर युक्त चेक चुरा ले गए। मामले की जांच एएसआई इंद्रा देवी को सौंपी गई है।