- Hindi News
- National
- Rawatsar News Rajasthan News Case Filed For Harassing For Dowry By Concealing Physical Infirmity And Dowry
शारीरिक दुर्बलता छुपाकर शादी रचाने व दहेज के लिए प्रताड़ित करने का केस दर्ज
शारीरिक दुर्बलता छिपाकर शादी रचाने और दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने के आरोप में केस दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार गांव 15-16 केडब्ल्यूडी की कौशल्या का विवाह लगभग एक वर्ष पूर्व धांधुसर निवासी घनश्याम जाट के साथ हुआ। पति ने शारीरिक दुर्बलता छिपाई। पति ने उसे आश्वस्त किया कि 15-20 दिनों में जयपुर चलेंगे, जहां से दवाई आदि लेकर ठीक हो जाऊंगा। विवाह के लगभग 3 माह बाद तक भी उपचार के लिए उसका पति कहीं नही गया। विवाहिता के सब्र का बांध टूटने लगा तो उसने अपनी जेठानी रवीना को यह बात बताई। जिससे आरोपी घनश्याम, बुधराम, हनुमान, गुड्डी देवी व रवीना नाराज हो गये। इस नाराजगी के बाद सभी ने विवाहिता के साथ मारपीट करना व प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इस विवाद को लेकर पंचायती भी हुई। जिससे तो उसके सुसराल वालों ने उस पर जुल्मों सितम ढहाने शुरू कर दिये। इतना ही नहीं यह धमकी भी देने लगे कि अब हम न तो तुझे छोड़ेंगे तथा नौकरानी बनाकर रखेंगे। इसके साथ दहेज में एक मोटरसाइकिल लाकर देने का दबाव भी बनाया। परिवादीया को घनश्याम गत वर्ष अगस्त माह में पीहर लाकर छोड़ गया। आरोपियों से दहेज में दिया गया स्त्रीधन 11 हजार नकदी, अढ़ाई तोला सोने व दस तोला चांदी के आभूषण, डबलबैड,अलमारी, कूलर, फ्रिज, दो कुर्सी, एक मेज 151 बर्तन, एक सिलाई मशीन मांगी तो वह भी देने से इंकार कर दिया।