- Hindi News
- National
- Hanumangarh News Rajasthan News Cash And Jewelery Stolen From A Sworn House Case Filed Against Unknown
सूने मकान से नकदी और जेवरात चोरी, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
हनुमानगढ़|जंक्शन के वार्ड 51 से एक सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर नकदी व जेवरात चुरा ले गए। पुलिस ने इस संबंध में गुरुवार को मामला दर्ज किया। अंजु पुत्री मुखराम गोदारा निवासी वार्ड 51 जंक्शन ने पुलिस को बताया कि 8 से 10 फरवरी को उनका परिवार गांव गया हुआ था। वापस लौटने पर देखा कि कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। सारसंभाल करने पर पता चला कि अज्ञात व्यक्ति उसके घर में घुसकर अलमारी से दो हजार रुपए नकदी, सोने की चेन एवं मोबाइल चुरा ले गया। मामले की जांच हैड कांस्टेबल लालचंद को सौंपी गई है।